Breaking News

Bank Holidays 2020: जनवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें 2020 में बैंको की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays 2020: जनवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें 2020 में बैंको की छुट्टियों की पूरी लिस्ट


नई दिल्ली: 
Bank Holidays 2020: बुधवार से साल 2020 शुरू हो जाएगा. नए साल के पहले महीने में बैंको की लगभग 10 दिनों  की छुट्टी रहेगी. इनमें सभी सार्वजनिक छुट्टियां शामिल हैं. हालांकि, अलग-अलग राज्य के मुताबिक भी बैंको की छुट्टियां निर्भर करती हैं और नए साल के पहले महीने में लोगों को छुट्टियों को लेकर कोई असमंजस न हो, इसलिए आरबीआई (RBI) ने बैंको की छुट्टियों की सूची भी जारी की है. 
बता दें, बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं और यदि इन छुट्टियों को भी शामिल कर लिया जाए तो बैंक जनवरी 2020 में कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे. साथ ही जनवरी 2020 में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) रविवार को पड़ रहा है. इस वजह से अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ भी काम हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें ताकि आपको बाद में कोई परेशानी न हो.

जनवरी 2020 में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक
- 1 जनवरी 2020 (बुधवार)- नए साल के पहले दिन शिलॉन्ग, गैंगटोक, इंफाल, चेन्नई और आईजोल के बैंक बंद रहेंगे.
- 2 जनवरी 2020 (गुरुवार)- नए साल के दूसरे दिन चंडीगढ़ और आईजोल के बैंकों में गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी रहेगी.
- 7 जनवरी 2020 (मंगलवार)- 7 जनवरी को केवल इंफाल के बैंक बंद रहेंगे
- 8 जनवरी 2020 (बुधवार)- 8 जनवरी को को भी केवल इंफाल के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 14 जनवरी 2020 (मंगलवार)- मकर सक्रांती पर केवल अहमदाबाद के बैंक बंद रहेंगे
- 15 जनवरी 2020 (बुधवार)- उत्तरायण मकर सक्रांति, पोंगल, माघ बीहू और तुसु पूजा पर बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी और हैदराबाद के बैंक बंद रहेंगे.
- 16 जनवरी 2020 (गुरुवार)- तिरुवल्लुवर दिवस पर चेन्नई के बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 17 जनवरी 2020 (शुक्रवार)- उझावर थिरुनल पर भी चेन्नई के बैंक बंद रहेंगे.
- 23 जनवरी 2020 (गुरुवार)- सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता के बैंक बंद रहेंगे.
- 30 जनवरी 2020 (गुरुवार)- वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा पर अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी. 

2020 में राष्ट्रीय बैंक की छुट्टियों की पूरी सूची
- 15 जनवरी 2020 (बुधवार)- पोंगल (दक्षिण राज्यों में) 
- 26 जनवरी 2020(रविवार)- गणतंत्र दिवस
- 30 जनवरी 2020 (गुरुवार)- वसंत पंचमी
- 21 फरवरी 2020 (शुक्रवार)- महाशिवरात्रि
- 10 मार्च 2020 (मंगलवार)- होली
- 25 मार्च 2020 (बुधवार)- गुड़ीपड़वा
- 2 अप्रैल 2020 (गुरुवार)- राम नवमी
- 6 अप्रैल 2020 (सोमवार)- महावीर जयंती
- 10 अप्रैल 2020 (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे
- 14 अप्रैल 2020 (मंगलवार)- अंबेडकर जयंती
- 1 मई 2020 (शुक्रवार)- मई दिवस
- 7 मई 2020 (गुरुवार)- बुद्ध पूर्णिमा
- 25 मई 2020 (सोमवार)- ईद अल-फितर
- 31 जुलाई (शुक्रवार) या 1 अगस्त 2020 (शनिवार)- ईद-उल-अजहा, बकरीद 
- 3 अगस्त 2020 (सोमवार)- रक्षाबंधन
- 11 अगस्त 2020 (मंगलवार)- कृष्ण जन्माष्टमी
- 15 अगस्त 2020 (शनिवार)- स्वतंत्रता दिवस
- 30 अगस्त 2020 (रविवार)- मुहर्रम
- 2 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)- गांधी जयंती
- 26 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- दशहरा
- 30 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)- ईद मिलाद-उन-नबी
- 14 नवंबर 2020 (शनिवार)- दिवाली
- 16 नवंबर 2020 (सोमवार)- भाईदूज
- 30 नवंबर 2020 (सोमवार)- गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर 2020 (शनिवार)- क्रिसमस डे



No comments