Breaking News

Jharkhand के मुख्यमंत्री बने Hemant Soren, कांग्रेस और RJD के इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Jharkhand के मुख्यमंत्री बने Hemant Soren, कांग्रेस और RJD के इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Jharkhand CM Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड मु्क्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था.




खास बातें

  1. 1.झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत  सोरेन
  2. 2.राहुल गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी भी पहुंचे
  3. 3.कांग्रेस के 2 और RJD के 1 विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ

रांची: 
Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने झारखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, RJD नेता तेजस्वी यादव, AAP सांसद संजय सिंह, DMK नेता एमके स्टालिन व लेफ्ट के कई नेताओं ने शिरकत की. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक आलमगीर आलम और RJD विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.
odkckagg
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने भी शिरकत की. हेमंत ने कई नेताओं को फोन कर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया था. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने की वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां नहीं जा पाए.
hhpdh4m
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को समारोह में भेजा. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुखिया रघुबर दास भी पहुंचे थे. उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद उन्हें शुभकामनाएं दीं.
pt6epf18
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में बने JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. सूबे के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी चुनाव हार गए और बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें हासिल हुईं. इन चुनावों में हेमंत सोरेन की पार्टी ने रिकॉर्ड 30 सीटें जीतीं. अब JMM विधानसभा में सबसे बड़ा दल है, जबकि सिर्फ 25 सीटें जीत पाने से बीजेपी का विधानसभा में सबसे बड़ा दल बनने का सपना भी चकनाचूर हो गया. तीन पार्टियों (JMM, RJD और कांग्रेस) के गठबंधन को चार अन्य विधायकों ने भी समर्थन दिया है. इनमें से तीन विधायक झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के और एक विधायक भाकपा (माले) के हैं.

No comments