Breaking News

Solar Eclipse 2019: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, इन 8 राशि वालों को रहना होगा बचके

Solar Eclipse 2019: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, इन 8 राशि वालों को रहना होगा बचके


साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब है
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण का समय
सूर्य ग्रहण कब है


साल 2019 आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में लग रहा है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।



आज का राशिफल
आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज पौष मास की अमावस्या तिथि और मूल नक्षत्र है। धनु राशि में सूर्य ग्रहण है और चंद्रमा भी इसी राशि में स्थित है।
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब है
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण का समय
सूर्य ग्रहण कब है



आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप की तूती बोलेगी और हर काम को बेहतर तरीके से कर के आप अन्साय लोगों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने विरोधियों के कारण आपके कुछ खर्चे अवश्य हो सकते हैं और स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर दिखाई देता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की शुरुआत के रूप में कागजात को पूरा कराने का काम करा सकते हैं। धन के मामले में आज आप परिवार से सलाह मशवरा करके कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा और छोटे भाई बहनों से सुख की प्राप्ति होगी।प्रेम के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी।


आज का दिन आपके लिए एक सामान्य दिन के रूप में रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और किसी आवश्यक कार्य से कहीं जाना पड़ सकता है। पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक कष्ट रहने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान दें।


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम के मामले में आज आप काफी फोकस्ड रहेंगे और इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रियतम आपके काम में आपका हाथ बँटाएगा और उनके साथ अच्छे और सुकून भरे पल पल बिताने का मौका मिलेगा। आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के विषय में कोई महत्वपूर्ण खबर आपको मिल सकती है। पिताजी थोड़े गुस्से में रहेंगे, इसलिए उनसे धैर्य से बात करें, तभी आपकी बात बन पाएगी। सुखों का आनंद उठाने की लालसा जागेगी, जिसकी वजह से थोड़ी खर्चे भी होंगे।


आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देता है। जहां एक ओर स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी, वहीं कार्य क्षेत्र में भी किसी से उलझना विवाद दे सकता है, जो आपके विरुद्ध जा सकता है, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या रह सकती है, इसलिए आज आप मानसिक तौर पर व्यथित रहेंगे। प्रेम के मामलों में आपको धैर्य का परिचय देना होगा। कुछ खर्चे अधिक होंगे, लेकिन कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।




आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए काफी बेहतर रहेगा और इस दौरान आपको अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। गुप्त रूप से सुखों को भोगने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक होगा, नहीं तो शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। हालांकि आपकी लव लाइक के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को सराहा जाएगा, जिससे आप बढ़ चढ़कर अपने काम को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी विवाद की आशंका है।


आपके लिए आज का दिन मानसिक रूप से सुख देने वाला साबित होगा। आप अपने कलेवर में रहेंगे और आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। आपका अधिकांश समय मौज मस्ती में बीतेगा और आप आने वाले भविष्य के सपने सजाएंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है। आज अपने प्रियतम को अपने मित्रों से भी मिलवा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें और दांपत्य जीवन में खुशी बरसेगी। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिल सकती है।





आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। किसी को आज के दिन उधार ना दें। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें, क्योंकि शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी और अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे। अपने प्रियतम से विवाह का प्रस्ताव भी आज रख सकते हैं, सफलता मिलेगी।


आपके लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। खर्चे हद से ज्यादा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी। जब तक आप अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे, आपका बेहतर और आक्रामक रूप सबको दिखाई देगा, जो आपके काम में आपकी सहायता भी करेगा, लेकिन अन्य क्षेत्रों में आपको ध्यान देना अति आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है और माता-पिता का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर दिखाई देता है।




No comments