Breaking News

कुछ इस तरह से सजाएं Christmas Tree और नेगेटिव एनर्जी को कहें Bye-Bye

कुछ इस तरह से सजाएं Christmas Tree और नेगेटिव एनर्जी को कहें Bye-Bye



25 दिसंबर का दिन पूरी दुनिया में ही बड़ा खास होता है, क्योंकि इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन दुनियाभर की चर्चों में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस मौके पर लोग चर्च व अपने घरों में बहुत सी साज-सजावट करते हैं। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। आज हम इसी क्रिसमस ट्री को जिन चीज़ों से सजाना चाहिए, उसके लिए कुछ खास चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। 





माना जाता है कि क्रिसमस ट्री सकरात्मकता का प्रतीक होता है और इसे घर में लगाने व सजाने से व्यक्ति के घर से बुरी आत्माओ का साया दूर हो जाता है।  

क्रिसमस ट्री को सजाने से भाग्य सालभर साथ रहता है और घर से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को हर काम में सफलता मिलती है।




बताया जाता है कि जिस रात ईसा मसीह का जन्म हुआ था, जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे थे और पेड़ों पर फल लद गए थे। कहा जाता है कि इस दिन घर में क्रिसमस ट्री लगाने और सजाने से जीवन में नई उम्‍मीद आती हैं और राह आसान होती है। 

वास्तु के हिसाब से क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाने की परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती, पूरे साल घर में बरकत बनी रहती है।  




क्रिसमस ट्री पर छोटे-छोटे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स लगाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है और परिवार में खुशियां आनी शुरू हो जाती हैं। 




No comments