Breaking News

Merry Christmas 2019: दोस्तों को भेजें ये दिल छू जाने वाली क्रिसमस Wishes और शायरी

Merry Christmas 2019: दोस्तों को भेजें ये दिल छू जाने वाली क्रिसमस Wishes और शायरी



जीसस क्राइस्ट (Jesus Christ) का जन्मोत्सव क्रिसमस बुधवार को पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाएगा। बहुत से लोग इसे बड़ा दिन के नाम से भी जानते हैं। इस मौके पर गिरिजा घरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभु जीसस के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए चर्चों में विशेष प्रकार की झांकिंया सजाई गई हैं साथ ही घरों और चर्चों को आकर्षक बनाने के लिए सजावटी लाइटों का भी खूब इस्तेमाल किया गया है।
बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर प्रभु जीसस के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 25 दिसंबर तारीख को लेकर कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन 336 ई. पूर्व में रोमन के पहले ईसाई रोमन सम्राट के समय में सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया गया। इसके कुछ सालों बाद पोप जुलियस (Pop Julius) ने आधिकारिक तौर पर जीसस के जन्म को 25 दिसंबर को ही मनाने का ऐलान किया। बहुत से लोग इस मौके पर अपने दफ्तरों स्कूल और कॉलेज में सेंटाक्लॉज बनकर लोगों को गिफ्ट भी बांटते हैं। वहीं बहुत से लोग छुट्टी का फायदा उठाकर अपनों मिलने जाते हैं। लेकिन जब सभी लोगों से मिलकर उन्हें मेरी क्रिसमस बोलना संभव नहीं होता लोग अपने स्मार्टफोन से दी दोस्तों को क्रिसमस शायरी, मेरी क्रिसमस एसएमएस, मेरी क्रिसमस फोटोज औ क्रिसमस क्वेट्स भेजकर अपनों को Merry Christmas विश करते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपका काम और आसान बनाने का प्रयास किया है। यहां कुछ चुनिंदा मेरी क्रिसमस विशेस, शायरी, SMS, क्वेट्स और फोटो लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों में शेयर कर सकते हैं-



देवदूत बनके कोई आएगा,
सारी आशाएं तुम्हारी, पूरी करके जायेगे,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
तौफे खुशियां कोई दे जायेगा!
- Merry Christmas 2019



रब ऐसी क्रिसमस बार-बार लाए, 
कि क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं
सेंटाक्लाज से हर दिन मिलवाएं
जिससे कि सभी रोजाना नए-नए तोहफे पाएं
- Merry Christmas 2019



दोस्तों से हर लमहा क्रिसमस है
दोस्ती की यह दुनिया दीवानी है
दोस्तों के बिना जिंदगी बेकार है
दोस्तों से ही तो जिंदगी में बहार है
- Merry Christmas 2019



ना कार्ड भेज रहा हूं,
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको,
क्रिसमस और नव वर्ष की
शुभकामनाएं भेज रहा हूं
- Merry Christmas 2019




No comments